रांची, अप्रैल 16 -- रांची। धुर्वा स्थित कैरली स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के छात्र अपूर्व आनंद ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया, साथ ही वे स्टेट टॉपर की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा में शामिल सभी 289 विद्यार्थी सफल हुए। अन्य मेधावियों में सौम्य स्वप्निल रॉय (98.6%) दूसरे और शोभित राकेश (98.2%) तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य राजेश पिल्लई ने इस उपलब्धि को छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने सहयोग के लिए अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफलता से आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों और शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है। यह भी पढ़ें- कैरली स्कूल के अपूर्व आनंद बने स्टेट थर्ड टॉपर विद्यालय भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.