कैरम सहित दस स्पर्धाओं में खिताब जीत उभरे नए चैंपियन्स
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर खेल विकास कार्यक्रम के तहत 'युग सृजन' द्वारा खेल भवन एवं इनडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय मुजफ्फरपुर समर इनडोर बाल ओलंपियाड रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने दस विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन पर डॉ. पीसी वर्मा, एमएसडीपी के चेयरमैन अनिल कुमार सिन्हा, युग सृजन के अध्यक्ष संजय कुमार केजरीवाल, आयोजन अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा सहित गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- भव्य रूप से संपन्न हुआ बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज चैंपियनशिप यह भी पढ़ें- स्केटिंग प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.