हरिद्वार, जनवरी 21 -- एसएमजेएन महाविद्यालय में इंडोर गेम श्रृंखला के दूसरे चरण के तहत बुधवार को कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र और छात्रा वर्ग के लिए प्रतियोगिता को पृथक-पृथक आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन समिति एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रवींद्र पुरी के आशीर्वचन से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कैरम का उद्भव भारत में ही हुआ है और पटियाला के राजवंश को शाही कैरम के विकास का श्रेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि कैरम की लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि भारतीय खेल विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं उत्तराखंड उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने छात्रों को प्रतियोगिता में...