लखनऊ, जनवरी 24 -- 47वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल बोर्ड शतरंज एवं कैरम टीम चैंपियनशिप लखनऊ, संवाददाता। 47वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल बोर्ड शतरंज एवं कैरम टीम चैंपियनशिप में दूसरे दिन शनिवार को शतरंज स्पर्धा में रोचक मुकाबले देखने को मिले। गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में शतरंज स्पर्धा में आज तमिलनाडु और ट्रांसको आंध्र प्रदेश का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा। ट्रांसको तेलंगाना और यूपी पॉवर सेक्टर का मुकाबला भी 2-2 से ड्रा हो गया। केरल ने कनार्टक को 3-1, छत्तीसगढ़ ने असम को 3.5-0.5, कर्नाटक पॉवर ट्रांसमिशन ने दिल्ली को 4-0 पराजित किया। कैरम में तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 23-07, 25-00, असम ने केपीटीसीएल बंगलुरु को 25-14, 25-16, आंध्र प्रदेश ने केपीटीसीएल बंगलुरू को 25-00, 21-19, आंध्र प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 25-11, ...