अररिया, फरवरी 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के सिमराहा बाजार में कैरम बोर्ड टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन खिलाड़ियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया, जिसके बाद रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला शुरू हुआ। पहले मुकाबले में डब्लू भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल खिलाड़ी हिमांशु ठाकुर को पराजित कर सभी को चौंका दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में नौशाद ने कुंदन गुप्ता को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आयोजन समिति में प्रेम प्रभात गुप्ता, शुभम कुमार, प्रतीक गुप्ता, छोटू गुप्ता,अमन सोनी,अंशु गुप्ता एवं हिमांशु सोनी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ियों में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.