वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। जिला कैरम एसोसिएशन की ओर से इंग्लिशियालाइन स्थित चंद्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में पांचवी रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग चल रही है। लीग के 11वें दिन मंगलवार देर शाम युगल मुकाबले का फाइनल खेला गया।

पुरुष युगल का फाइनल पुरुष वर्ग के फाइनल में दो बेहद मजबूत जोड़ियों के बीच तीन सेटों का जोरदार मुकाबला देखने को मिला। इसमें अश्विनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की जोड़ी ने बराबर की प्रतिद्वंद्वी गौरव गुप्ता और कृष्ण दयाल यादव की जोड़ी को 19-18, 17-18 और 25-10 से पराजित करके पुरुष युगल का विजेता होने का गौरव हासिल कर लिया।

मिश्रित युगल के लीग मैच मिश्रित युगल के लीग मैचों में अभिषेक विश्वकर्मा और रितंभरा की जोड़ी ने अश्विनी मौर्या और अंजलि गुप्ता के युगल को 25-5, 24-7 से, अश्विनी मौर्या और अंजलि गुप्ता की जोड़ी न...