अलीगढ़, जुलाई 11 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता एएमयू के अंग्रेजी विभाग की प्रो. समी रफीक की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक 'इनोसेंट रैप्चर्सः स्टोरीज ऑन द नॉन-ह्यूमन' (हावाकल, 2026) पर यूनाइटेड किंगडम के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वुल्फसन कॉलेज में एक विशेष परिचर्चा आयोजित की गई।मानव और गैर-मानव जीवों के बीच जटिल संबंधों पर आधारित इस पुस्तक पर आयोजित चर्चा हाइब्रिड माध्यम से संपन्न हुई। कार्यक्रम में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र, शोधार्थी एवं शिक्षकों ने भाग लिया, जबकि दुनिया के विभिन्न देशों से अनेक प्रतिभागी ऑनलाइन जुड़े। अपने संबोधन में प्रो. समी रफीक ने बताया कि बचपन में पशु-पक्षियों के साथ उनके अनुभवों और प्रकृति से जुड़ाव ने उनकी लेखन यात्रा को प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहने और प्रकृति के प्रति ...