सीवान, फरवरी 9 -- पचरुखी। प्रखण्ड के हरदिया पंचायत में रविवार को एग्रीस्टैक योजना के तहत कैंप लगाकर किसानों के जमाबंदी का सत्यापन कार्य किया गया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन कर ईकेवायसी और फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक सह कृषि समन्वयक शशिकांत ठाकुर ने बताया कि शिविर के माध्यम से किसानों का इकेवाइसी और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना से कोई भी पात्र वंचित न रहे। 2 फरवरी से 11 फरवरी तक विशेष अभियान के तहत कैंप में राजस्व कर्मचारी सुरेश कुमार चौधरी, किसान सलाहकार सतीश प्रसाद, विशेश्वर सिंह, मुन्ना राम आदि कार्य को अंजाम दे रहे हैं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.