मऊ, अप्रैल 22 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विशेष अभियान चलाकर वहां पढ़ने वाले बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार से हुई, अब तक दो दिनों में 1238 बच्चों को टीडी और डीपीटी के टीके लगाए जा चुके है। अभियान को सफल बनाने के लिए सीएचसी प्रभारी डॉ फैजान ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए है। अगर कहीं से कोई अनियमितता मिली तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीपीएम अहमद जमील ने बताया कि हर सत्र में 100-125 छात्राओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 20-30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले अभियान में टीडी (टेटनस डिप्थीरिया), डीपीटी (डिप्थीरिया, काली खांसी एवं टेटनस) के टीके लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- डिप्थीरिया की रोकथाम को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ उन्होंने बताया कि स्कूल आधारित विशेष टीडी/डीपीट...