श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- गिरंटबाजार। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरनिया स्थित पंचायत सचिवालय में शनिवार को कैम्प का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान जाकिर खां की अध्यक्षता में आयोजित कैम्प में लेखपाल साकेत शर्मा, लेखपाल अभिषेक दूबे व कृषि विभाग के तकनीकी सहायक टीएसी दीपक सिंह ने करीब 50 किसानों की फार्मर आईडी बनाया। लेखपाल साकेत शर्मा ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि अब किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ इसी आईडी से मिलेगा। बीज, खाद, कृषि यंत्र व किसान सम्मान नीधि का लाभ लेने के लिए आईडी का होना जरूरी है। सभी किसान हरहाल में अपनी किसान आईडी जरूरी बनवा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...