कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। बीसीसीआई की वुमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी की शुरुआत तीन मार्च से हो रही है। इसके लिए यूपी टीम का कैम्प कमला क्लब मैदान पर चल रहा है। इसमें बुधवार को अभ्यास मुकाबला खेला गया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कैम्प में पूरे उत्तर प्रदेश से 40 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। कानपुर से सात खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित कर रही हैं। कानपुर से अर्चना देवी, बबिता यादव, तृप्ति सिंह, गरिमा, सिद्धी मिश्रा, सिद्धी सिंह, सोती रघुवंशी शामिल हैं। तेज गेंदबाज में सोती रघुवंशी, गरिमा ने अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया। जबकि, स्पिन के रूप में सिद्धी मिश्रा व सिद्धी सिंह के साथ-साथ अर्चना देवी ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.