कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में 17 यूपी बीएन एनसीसी के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार देर शाम कैम्प फायर और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। उत्तर प्रदेश के 14 जिलों से पहुंचे करीब 600 कैडेट्स ने प्रशिक्षण के दौरान सैन्य गतिविधियों के साथ अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और राष्ट्रसेवा का पाठ सीखा। समापन समारोह में कैडेट्स ने गीत, संगीत, नृत्य और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। कैम्प फायर के दौरान कैडेट्स की प्रतिभा और आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली। अंतिम दिन ड्रिल-परेड, कदमताल और मार्चिंग के अभ्यास में कैडेट्स ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- ब्रिगेडियर गौरव वत्स के मार्गदर्शन में गूंजा एनसीसी का जोश एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर गौरव वत्स ने शिविर क...