गोरखपुर, मई 6 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाई मांगुर मछली प्रतिबंधित होने के बाद भी चोरी छिपे मत्स्यपालक इसका पालन कर रह हैं। कैंपियरगंज के अलेनाबाद गांव में शिकायत मिलने के बाद थाई मांगुर मछली पालन के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। मंगलवार को एसडीएम सिद्धार्थ पाठक की मौजूदगी में मत्स्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर पोखरे में पाली गई 60 किलो मछलियों को नष्ट कराया। एसडीएम ने तालाब में पानी ज्यादा होने के कारण मत्स्यपालक को चेतावनी देते हुए पानी निकालकर बाकी मछलियों को नष्ट करने का निर्देश दिया। अलेनाबाद निवासी सीताराम के पोखरे में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पाली जा रही थी। यह भी पढ़ें- कैम्पियरगंज में पोखरे पर छापा, प्रतिबंधित थाई मंगूर मछलियां नष्ट कराईं थाई मांगुर को नेपाल तक भेजे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधा...