गोरखपुर, मई 29 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के चांदिपुर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालवालों ने फंदे से लटककर खुदकुशी का दावा किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब दो बजे सूचना मिली कि चांदिपुर गांव निवासी नेहा पत्नी विजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के गले पर निशान था और परिजनों ने शव को घर पर रखा था। तहसीलदार कैम्पियरगंज की मौजूदगी में महिला कांस्टेबल की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मृतका की शादी सात वर्ष के भीतर हुई थी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प...