गोरखपुर, मार्च 7 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के मछलीगांव में पुरानी रंजिश में एक महिला व उसकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मछलीगांव के कचेर टोला निवासी रेशमा देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 4 मार्च को मछलीगांव चौराहे के पास गांव की ही सुनीता उसकी बेटी कली, महिमा व चन्द्रावती, उसकी बेटी अंजू पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगीं। मैं और मेरी बेटी कंचन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर हम दोनों को लात-घूंसों व डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसी दिन शाम करीब सात बजे संदीप उनके घर पहुंच गया और फिर से धमकी देने लगा तथा मारपीट पर उतारू हो गया। डर के कारण परिवार के लोग चुप रहे। पीड़िता की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.