कैम्पियरगंज में जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत
गोरखपुर, जून 16 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अलगटपुर गांव के महुआरी टोले में झोपड़ी पर टपरा चढ़ाने के दौरान हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल मनोज की रविवार रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद दर्ज मुकदमे में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, नौ जून को 35 वर्षीय मनोज अपनी झोपड़ी पर टपरा चढ़ा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग लाठी, खंती और अन्य लोहे के औजार लेकर पहुंचे और झोपड़ी को उजाड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मनोज पर हमला कर दिया। आरोप है कि अभिषेक ने लोहे की खंती से मनोज के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले की जानकारी बीच-बचाव करने पहुंचे जयहिंद के साथ भी मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल मनोज को इलाज के लिए मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.