सिद्धार्थ, फरवरी 7 -- बांसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेलौहा में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमे एक कंपनी से आए प्रतिनिधि नागेन्द्र नाथ द्विवेदी ने कुल 40 प्रशिक्षार्थियों का साक्षात्कार कर 19 अभ्यर्थियों का चयन किया। बताया कि चयनित प्रशिक्षार्थियों को एनएपीएस अन्तर्गत एक वर्ष पूर्ण करने पर सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जायेगा। प्रधानाचार्य प्रेम शंकर ने चयनित अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि आगामी माह में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन कराकर सेवायोजित कराने का कार्य किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.