कैमूर से बेगूसराय, पटना से मोतिहारी तक भीषण हीटवेव का अलर्ट; 4 दिन अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें
पटना, जून 19 -- Bihar Weather Alert: बिहार में मॉनसून की बेरूखी के चलते भीषण गर्मी और उमस का दौर चलने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में अगले 4 दिनों तक भीषण हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी कर दी है। 19 से 22 जून तक दक्षिण, मध्य और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई है। कैमूर से लेकर बेगूसराय, पटना से लेकर मोतिहारी तक हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही रातें भी गर्म रहने के आसार हैं। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को दक्षिण-फश्चिम एवं दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में एक-दो जगहों पर उष्ण लहर यानी हीटवेव चलने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.