कैमूर-रोहतास के 177 बसावटों में होगा विद्युतीकरण
भभुआ, अक्टूबर 1 -- दोनों जिलों के 21644 घरों में पावर ग्रिड से पहुंचायी जाएगी बिजली कैबिनेट की बैठक में 351.85 करोड़ की पुनरीक्षित लागत की मंजूरी (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर और रोहतास जिले के ऐसे घरों के लिए बड़ी राहत की खबर है, जहां अब तक ग्रिड से बिजली नहीं पहुंच सकी है। खासकर कैमूर के अधौरा प्रखंड के गांव रोशन किए जाएंगे। राज्य सरकार ने दोनों जिलों की 177 बसावटों, जिनमें 132 गांव शामिल हैं के 21644 घरों को ग्रिड से विद्युतीकरण करने की योजना की पुनरीक्षित लागत को मंजूरी दे दी है। 30 सितंबर को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत इसकी लागत 117.80 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 351.85 करोड़ रुपये करने की स्वीकृति दी गई। योजना के तहत दूरदराज के गांवों और पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली के खंभे, तार, ट्रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.