भभुआ, अप्रैल 10 -- एक हे. में 32 क्विंटल 560 किलो हुई है गेहूं की उपज, क्रॉप कटिंग से चला पता जिले में 1.04 लाख हेक्टेयर में किसानों ने की है गेहूं की खेती, खरीद भी शुरू (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि प्रधान कैमूर के किसानों ने इस साल धान की तरह गेहूं की भी बंपर उपज की है। कृषि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जिले के किसानों ने इस बार 1.04 लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की खेती की है। सांख्यिकी विभाग द्वारा अफसरों की उपस्थिति में गुरुवार को भगवानपुर प्रखंड के पहाड़ियां मौजा में किसान जगदीश प्रसाद के 10/5 मीटर खेत में गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई गई, जिसमें हरा दाना का वजन 16.280 किलो निकला। सांख्यिकी विभाग के अफसरों के अनुसार, इस हिसाब से एक हेक्टेयर में यह उपज 32 क्विंटल 56 किलो होगी। ऐसे में जिले में 1.04 लाख हे...