भभुआ, मई 11 -- स्वास्थ्य विभाग ने जिले में यक्ष्मा मरीजों को चिन्हित करने के लिए कैमूर जिले में 100 दिवसीय जांच अभियान शुरू किया है जिले के विभिन्न केंद्रों पर 960 टीबी मरीजों का पहले से चल रहा इलाज दवा के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए सरकार देती है 1000 रुपए हर माह (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

विशेष टीबी मरीज खोज अभियान राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कैमूर में 100 दिन का विशेष टीबी मरीज खोज अभियान शुरू किया गया है। जिले में 24 अप्रैल से शुरू इस अभियान के तहत सात मई तक शिविर लगाकर की गई जांच में 307 टीबी मरीज चिन्हित किए गए। हालांकि शिविर में 51950 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। इनमें से 5370 लोगों की यक्ष्मा जांच के लिए डिजिटल एक्स-रे कराई गई। ट्रूनेट मशीन से भी जांच हुई। इन जांच में 307 टीबी मरीजों की रिपो...