कैमूर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्ण की नाग देवता की पूजा
भभुआ, अगस्त 17 -- नागपंचमी की वजह से बढ़ गई थी दूध की मांग, शिवालयों में भी भीड़ घरों में तैयार किए गए पकवान, बिना नमक वाली खाद्य सामग्री किए ग्रहण (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान टीम। कैमूर में श्रद्धालुओं ने सोमवार को हर ओर नाग देवता की पूजा की। घर-द्वार की साफ-सफाई व धुलाई कर लोगों ने स्नान किया। फिर व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थल और रसोई के बाहरी दरवाजे के पास नाग देवता की आकृति बनाई गई। कुछ लोगों ने पूजा के लिए नागदेव की तस्वीर का उपयोग किया। भक्त पूजा-अर्चना कर नागदेव को दूध व लावा अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने घर, खेत व सांप के संभावित स्थल पर दूध का कटोरा रख पूजा-अर्चना की। कुछ जगहों पर नागदेव की आकृति को दूध व जल से स्नान कराए गए। फिर धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित किया गया। भक्तों ने कथा श्रवण कर आरती की। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.