भभुआ, अप्रैल 29 -- युवा पेज की लीड खबर कैमूर में शैक्षणिक सुदृढ़ीकरण को विशेष अभियान शुरू बुनियादी साक्षरता व गणनात्मक दक्षता बढ़ाने पर जोर, चार चरणों में चलेगा कार्यक्रम उन्मुखीकरण कार्यशाला में अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना, कैमूर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 4, 5 एवं 6 के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं गणनात्मक दक्षता को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर ही पढ़ने-लिखने और गणना में दक्ष बनाना है, ताकि वे आगे की कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसको लेकर जिले में शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारी करते हुए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की है। यह भी पढ़ें- कैमूर में शैक...