कैमूर में मोहनिया निवासी की सड़क हादसे में मौत, बेटी की शादी की तैयारियों के बीच उठी पिता की अर्थी
सासाराम, जून 9 -- शिवसागर, एक संवाददाता। एक ओर घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, दिसंबर में शहनाई बजने की उम्मीद थी, वहीं दूसरी ओर एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली। थाना क्षेत्र के मोहनियां गांव निवासी समाजसेवी एवं व्यवसायी अजय कुमार साह (38) की सोमवार देर शाम कुदरा (कैमूर) में हुए सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मंगलवार को भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। घटना के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
दुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार अजय कुमार साह किसी आवश्यक कार्य से मोटरसाइकिल से कुदरा गए थे। देर शाम घर लौटने के दौरान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पछाहगंज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.