नई दिल्ली, मार्च 29 -- कैमूर के जंगल में तेंदुआ दिखने के बाद दहशत का माहौल है। भगवानपुर प्रखंड की भगवानपुर-अधौरा सड़क पर मुसहरवा बाबा के समीप जंगल में तेंदुआ देखे जाने से लोग भयभीत हो गए हैं। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया वायरल हो रही है। हालांकि वन विभाग के रेंजर मनोज कुमार ने भी तेंदुआ के पदचिन्ह देखे जाने और तस्वीर तेंदुआ के होने की बात कही है। इसके कुछ दिनों पहले करर के आसपास में भी तेंदुआ के देखे जाने की चर्चा थी। इसका भी वीडियो वायरल हुआ था। 16 मार्च 2024 को भभुआ के मिरियां गांव में भी तेंदुआ की जोड़ी देखी गई थी। तब वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ने का काफी प्रयास किया था। लेकिन, वह दुर्गावती नदी के रास्ते निकल भागे थे। वन विभाग के रेंजर मनोज कुमार और थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने आमलोगों से अपील की है कि जंगली जानवर हमला कर सकते हैं। ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.