भभुआ, मार्च 5 -- युवा, युवती, बच्चे, वृद्ध, महिला-पुरुष पर दिखा होली का उमंग, दिन में खेली रंग व कीचड़ की होली, शाम में लगाये अबीर-गुलाल बच्चे पिचकारी व गुब्बारा से तो महिलाएं छत के मुड़ेरों से उड़ेल रही थीं रंग युवा सिर में बाल और चेहरे का लगाए थे मुखौटा, कपड़े दिख रहे थे छींटदार (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में छिटपुट घटनाओं को छोड़ होली सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। बुधवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक जोगिरा व होली गीतों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया। इस दौरान कहीं मारपीट में तो कहीं सड़क हादसे में लोग घायल होते रहे। पुलिस ने जहां मोहनियां से 40 लाख रुपयों के गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, वहीं चांद, सोनहन, बेलांव थाना क्षेत्र से शराबी और शराब विक्रेता पकड़े ...