भभुआ, मार्च 26 -- मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से वॉलीबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स को होगा चयन 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग, दस्तावेज लाने की अपील (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत बिहार सरकार के खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा कैमूर जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र योजना के अंतर्गत जिले में तीन खेल केंद्रों की स्वीकृति दी गई है। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि श्री रामदयाल सिंह यादव स्टेडियम, महुअर (रामगढ़) में वॉलीबॉल, कुश्ती और एथलेटिक्स खेलों के लिए आवासीय प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएंगे। इन केंद्रों में नामांकन के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाए...