कैमूर में एयरपोर्ट बनेगा, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के बगल में मिल गई 161 एकड़ जमीन
हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 17 -- बिहार के कैमूर जिले में एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने हवाई अड्डा बनाने के लिए जमीन भी देख ली है। रामपुर प्रखंड में भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जा रहे वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के बगल में लगभग 161 एकड़ जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। कैमूर जिला प्रशासन ने भूमि का चयन कर इसका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कैमूर एयरपोर्ट चालू होने के बाद क्षेत्र के गंभीर मरीजों को बड़े शहरों में इलाज कराने के लिए ले जाने में सुविधा होगी। साथ ही पूरे शाहाबाद क्षेत्र का हवाई संपर्क मजबूत होगा। साथ ही क्षेत्र में व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में भी यह अहम कदम साबित होगा। प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम, करकटगढ़, दुर्गावदी जलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.