भभुआ, अप्रैल 8 -- अफसरों ने कई बसों पर जुर्माना लगाकर जब्ती की कार्रवाई की (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं बाधारहित बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध पार्किंग के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी सह जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान के तहत परिवहन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान संचालित किया गया। जांच के दौरान कई बसें निर्धारित पार्किंग स्थल के बाहर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी पाई गईं, जिससे आमजन को आवागमन में कठिनाई हो रही थी तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध मोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.