भभुआ, अप्रैल 8 -- सुबह में बूंदाबांदी के बाद बादल और धूप के बीच चलता रहा लुकाछुपी डंठल की नमी खत्म होने पर किसानों ने शुरू की गेहूं फसल की कटनी (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान टीम। कैमूर में बुधवार की सुबह कभी बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम बारिश हुई। भभुआ में 40 मिनट तो रामपुर में 20 मिनट और भगवानपुर में 30 मिनट बारिश हुई। बारिश थमने के बाद धूप और बादल के बीच लुकाछुपी का खेल चलता रहा। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि डंठल की नमी खत्म होने के बाद किसानों ने गेहूं की कटनी शुरू करा दी। मीरगंज के किसान ठाकुर प्रताप सिंह ने बताया कि कई दिनों से आसमान में बादल छाने और धूलभरी हवा चलने से काटकर गेहूं के पौधे बिखर जा रहे हैं, जिसे दोबारा समेटना पड़ रहा है। पिछले दिनों हवा चलने से कुछ इलाकों में गेहूं के पौधे खेत में गिर गए थे, जिसे हार्वेस्ट...