कार्यालय संवाददाता, अक्टूबर 3 -- जम्मू में तैनात कैमूर के सीआपीएफ जवान की एक अक्टूबर को मौत हो गई। मृतक पप्पू राम भभुआ थाना क्षेत्र के सरेवां गांव के निवासी थे। वह अपने माता-पिता के एकलौते संतान थे। कमांडेंट द्वारा जारी पत्र में आत्महत्या की बात लिखी गई है। जबकि परिजन मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। उनका शव शुक्रवार की शाम उनके गांव लाया गया, जहां उनके सम्मान में उन्हें सशस्त्र सलामी दी गई। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। वह जम्मू के कटरा में 76वीं बटालियन में तैनात थे। जब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया, तब भारत माता और पप्पू अमर रहे के नारे गूंज उठे। जबकि घर-परिवार में कोहराम मच गया। घर की महिलाएं शव से लिपटकर रोने लगीं। परिजनों व ग्रामीणों ने उनकी मौत पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। मृत जवान के बहनोई विकल्प कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.