भभुआ, मार्च 20 -- गुरुवार और शुक्रवार को अधिकारियों ने किया निरीक्षण, 31 मार्च तक रिपोर्ट सौंपेंगे बोले डीईओ, कैमूर जिले में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के सभी 11 प्रखंडों में स्थित एक-एक मॉडल स्कूल का सत्यापन गुरुवार और शुक्रवार को राज्य स्तर के पदाधिकारी द्वारा किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि सत्यापन कार्य को लेकर शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक राजकुमार कैमूर पहुंचे थे। उनके नेतृत्व में टीम ने सभी मॉडल स्कूलों का भौतिक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, संसाधनों और आधारभूत संरचना की गहन जांच की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 31 मार्च तक बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर सौंपना है। इसी कड़ी में कैमूर जिले में भी निर्धारित ...