भभुआ, जुलाई 10 -- समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला-पुरुषों ने लिया भाग पेंशनधारियों के खाता में 18.28 करोड़ रुपए डीबीटी से भेजे गये (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से शुक्रवार को पेंशन की राशि भेजी भेजी गई। यह भी पढ़ें- पूर्णिया जिले के 278000 पेंशनधारियों को मिली पेंशनमुख्यमंत्री द्वारा राशि ट्रांसफर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कैमूर के 1 लाख 66 हजार 209 लाभुकों के बैंक खाता में 18 करोड़ 28 लाख 29 हजार 900 रुपये ट्रांसफर किए गए। प्रत्येक लाभुक को 1100 रुपए सीधे डीबीटी के जरिये उनके बैंक खाता में हस्तानांतरित किए गए। जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह, डीडीसी दिव्या शक्ति, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक हिमांशु पांडेय, आईसीडीएस की जिला कार्...