भभुआ, दिसम्बर 19 -- भभुआ, नगर संवाददाता। हॉकी एसोसिएशन ऑफ कैमूर के सदस्य एवं एफआइएच लेवल- 2 अंपायर राहुल शुक्ला को हॉकी इंडिया द्वारा महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय 52 वें ऑल इंडिया श्री गुरु गोविंद सिंह जी गोल्ड एंड सिल्वर हॉकी टूर्नामेंट में राष्ट्रीय अंपायरिंग के लिए नामित किया गया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 20 से 27 दिसंबर तक नांदेड़, महाराष्ट्र में आयोजित होगा। राहुल शुक्ला जिले से एकमात्र एफआइएच लेवल-2 अंपायर हैं, जो इस प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन की सूचना मिलते ही डीएवी स्कूल के निदेशक दिनेश सिंह, हॉकी एसोसिएशन ऑफ कैमूर के सचिव ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष महावीर सिंह, कन्वेनर अवधेश कुमार, हरि शंकर तिवारी, निर्मल यादव सहित जिले के खेल प्रेमियों एवं मीडिया कर्मियों ने उन्हें बधाई दी। यह कैमूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.