भभुआ, अक्टूबर 7 -- कैमूर के बड़ौरा चेकपोस्ट के पास से पटना का तस्कर गिरफ्तार भभुआ। कैमूर के बड़ौरा चेकपोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 72.720 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर सीएनजी टेंपो को जब्त किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर 22 वर्षीय इशु कुमार पटना जिला के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी गांव निवासी रमेश पासवान का पुत्र है। उन्होंने बताया कि शराब मामले को लेकर बड़ौरा चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी यूपी की तरफ से आ रहा एक सीएनजी टेंपो आता दिखा। उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई। उसमें छुपाकर रखी 72.720 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। आरोपित के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फोटो- कै...