भभुआ, फरवरी 24 -- भभुआ, हाटा, मोहनियां, रामगढ़, कुदरा में 7.75 करोड़ की योजना पर होगा काम चिल्ड्रेन पार्क, तालाब, घाट, सड़क, नाली निर्माण और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर के पांच शहरों की सात विकास विकास योजनाओं पर काम कराने के लिए सरकार ने राशि आवंटित की है। इस राशि से चिल्ड्रेन पार्क, तालाब, घाट, सड़क, नाली निर्माण और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। जिले के भभुआ, हाटा, कुदरा, मोहनियां और रामगढ़ निकाय क्षेत्र में काम शुरू कराने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने 7 करोड़ 75 लाख 54 हजार 100 रुपए निर्गत किया है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) की देखरेख में काम होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, हाटा शहर के वार्ड दो में 7430300 रुपयों की लागत से चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण होगा। यहां एक भी पार्क नहीं है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.