भभुआ, अप्रैल 12 -- युवा पेज की खबर कैमूर के ताइकांडो खिलाड़ियों का जलवा, राज्य स्तर पर जीते कई पदक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को भभुआ में किया गया सम्मानित, चैंपियनशिप में दिखाया दमखम मुंगेर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर ताइकांडो संघ के खिलाडियों ने राज्य स्तरीय ताइकांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले बालक-बालिका खिलाडियों को स्थानीय इनडोर स्टेडियम स्थित ताइकांडो हॉल में आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी बिहार राज्य ताइकांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मुंगेर रवाना हुए थे, जहां उन्होंने उत्कृष्ट खेल कौशल क...