भभुआ, सितम्बर 26 -- कैमूर के चेकपोस्ट के पास से शराब व बाइक जब्त भभुआ। ककरैत चेक पोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब और बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित 20 वर्षीय मुराद खां मोहनियां थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी निजामुद्दीन खां का पुत्र है। उन्होंने बताया कि शराब मामले को लेकर उत्पाद विभाग की पुलिस जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान यूपी से बाइक लेकर आता युवक दिखा। उसे रोककर जांच की गई तो बोरा में छुपाकर रखी 8.400 लीटर देसी शराब मिली। उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उसके खिलाफ उत्पाद निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कैप्शन- कैमूर के ककरैत चेकपोस्ट के पास से शराब व बाइक के साथ गिरफ्...