कार्यालय संवाददाता, दिसम्बर 21 -- कैमूर का एक ऐसा जलाशय है, जहां हर कोई एक बार आना चाहता है। हालांकि लोगों का यह सपना 38 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पूरा हो सका है। अब तो वन विभाग ने इस जलाशय में हाउसबोट और मोटरबोट से पर्यटकों की जलयात्रा शुरू कराई है। कैमूर के इस पिकनिक और पर्यटन स्थल पर हर वर्ष पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे राजस्व भी प्राप्त हो रहा है। यहां की सुरक्षा बढ़ाने से मछली, कछुआ व अन्य जलीय जंतुओं की तस्करी को रोकने में सहायता मिल रही है। दुर्गावती जलाशय परियोजन के आसपास प्रकृति की सुंदर वादियों, कलकल बहती नदी की धारा, हरे-भरे पेड़, पंक्षियों की चहचहाहट, रेत पर नंगे पांव चलना, चट्टान पर घूमना पर्यटकों को खूब भाता है। जलाशय में उछाल मारती मछलियां, कछुए व अन्य जलीय जंतुओं का नजदीक से दीदार कर सैलानी आनंदित हो जाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.