भभुआ, मार्च 2 -- पूर्णिमा और प्रतिपदा के संधि काल में चंद्र ग्रहण लगेगा, 48 मिनट तक दृश्यमान रहेगा मंगलवार की शाम 3:20 बजे चंद्रग्रह स्पर्श और 6:48 बजे शाम में मोक्ष हो जाएगा (होली) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूरवासी इस वर्ष धृति योग में 4 मार्च को होली मनाएंगे। ज्योतिषाचार्य वागीश्वरी प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार की शाम 3:20 बजे चंद्रग्रह स्पर्श होगा और 5:05 बजे शाम में मध्य और 6:00 दृश्य देगा तथा 6:48 बजे शाम में मोक्ष हो जाएगा। यानी यह चंद्र ग्रहण केवल 48 मिनट तक दृश्मान रहेगा। चंद्रग्रहण लगने से आठ घंटा पहले सूतक काल रहेगा और आठ घंटा बाद पुण्यकाल होगा। इसी काल में ग्रहण स्नान, पूजा-पाठ करना है, लेकिन देवी-देवताओं की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना है। पूर्णिमा सोमवार से 5:21 बजे से शुरू होगी और मंगलवार की शाम 4:34 बजे तक भोग करेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.