शाहजहांपुर, जून 26 -- निगोही। कैमुआ पुल के पास दो बाइको की आमने-सामने भिडंत हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग की जहां मौत हो गई। बही दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। सिंधौली थाना क्षेत्र के पसगनपुर निवासी अर्चित अपने पिता रामनरेश(60)के साथ निगोही के पतराजपुर गांव आए थे। बाइक अर्चित चला रहा था। जब बह अपने गांव वापिस जा रहे थे,तो कैमुआ पुल के पास पीछे से आ रही बाइक ने अर्चित की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अर्चित के पिता सडक पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Chapra News अलग-अलग सड़क हादसों में युवा व अधेड़ की मौत आसपास के लोगो की मदद से घायल को सीएचसी ले जाया गया।हालत गंभीर होने पर बुजुर्ग रामनरेश को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। खून अधिक निकल जाने की बजह से बुजुर्ग की रास्ते में ही मौत हो गई। ...