लातेहार, मार्च 8 -- लातेहार संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव में गत 5 मार्च की रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 71 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है, जबकि लगभग 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा के आवेदन पर सदर थाना कांड संख्या 39/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम कैमा गांव में जांच एवं सर्वे से संबंधित कार्य के सिलसिले में पहुंची थी। प्राथमिकी के अनुसार, बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस टीम को घेर लिया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। आरोप है कि भीड़ ने परंपरागत हथियारों तथा ईंट-पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.