नई दिल्ली, मई 8 -- Apple अब AirPods को हाईटेक और एडवांस बनाने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple इन-बिल्ट कैमरे वाले नए AirPods बनाने के आखिरी चरण में है। ये कथित AirPods कंपनी के लिए काफी अहम हो सकते हैं, क्योंकि ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए उसके पहले वियरेबल डिवाइस बन सकते हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में, इस मामले से जुड़े लोगों का हवाला देते हुए बताया गया है कि यह डिवाइस अब ऐसे चरण में पहुंच गया है, जहां इसके प्रोटोटाइप दिखने और काम करने के मामले में काफी हद तक वैसे ही हैं, जैसा कि इसके फाइनल प्रोडक्ट से उम्मीद की जा रही है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले इन ईयरबड्स की अभी बड़े पैमाने पर टेस्टिंग की जा रही है।एयरपॉड्स में लगा कैमरा क्या काम करेगा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ईयरबड्स अपने अंदर लगे कैम...