नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। केकेआर दो मैच हार चुकी है और तीसरा मैच बारिश में धुल गया है। 3 मैचों के बाद सिर्फ एक पॉइंट ही केकेआर के खाते में है। इस मैच में भी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर और सुपरस्टार शाहरुख खान केकेआर वर्सेस पंजाब किंग्स मैच को देखने के लिए कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम पहुंचे थे, जहां वे केकेआर के सीईओ के साथ एक गहन बातचीत में मशगूल नजर आए। केकेआर ने 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में ये जानते हुए भी पहले बल्लेबाजी चुनी, जब उनके पता था कि ओवरकास्ट कंडीशन्स हैं। बारिश आने की संभावना है। बादल छाए हुए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे के इस फैसले की सभी ने आलोचना की। केकेआर ने शुरुआत में ही दो विकेट गंवा दिए थ...