कन्नौज, मार्च 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी का खेल किस कदर बेलगाम हो चुका है, इसका खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने कर दिया है। वीडियो में एक सट्टा संचालक बेखौफ होकर सट्टे की गद्दी लगाए बैठा है और खुलेआम लोगों से दांव लगवा रहा है। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो कि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के अनुसार, सट्टा माफिया अब युवाओं को खास तौर पर निशाना बना रहे हैं। एक लगाओ, अस्सी पाओ का लालच देकर उन्हें सट्टे के इस मकड़ जाल में फंसाया जा रहा है। आसान कमाई के झांसे में आकर कई युवा अपनी मेहनत की कमाई गवां रहे हैं, जिससे उनके भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सट्टेबाज कैमरे के सामने भी बिना किसी ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.