बेरूत, मार्च 19 -- Israel Attack Reporter on Camera: इजरायल ने गुरुवार को लेबनान में कई हवाई हमले किए, जिसकी चपेट में रशिया टुडे का एक ब्रिटिश पत्रकार आते-आते बचा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पत्रकार स्टीव स्वीनी को उस समय इजरायली मिसाइल से निशाना बनाया गया, जब वह कैमरे के सामने लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। रशिया टुडे ने भी हमले के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में स्टीव प्रेस की जैकेट पहने हुए रिपोर्टिंग कर रहे थे। युद्ध की जानकारी दे रहे थे, तभी उन पर आसमान से हवाई हमला हो गया। स्टीव ने समय रहते हुए ऊपर से आ रहे हमले को देख लिया और तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए वहां से हट गए। राहतभरी बात रही कि हमले में स्टीव की जान बच गई और ज्यादा चोट नहीं आई। रशिया टुडे ने वीडियोज पोस्ट करते...