मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुरौल, एक संवाददाता। सकरा पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में पांच तस्करों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज की। तस्करों ने कैमरे की निगरानी में तोड़ी के खेत में छुपाकर शराब को रखा था। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने 985 लीटर शराब बरामद की थी। इस मामले में संभा गांव के तोड़ी खेत से जब्त शराब मामले में तस्कर स्थानीय चंदन सहनी उर्फ चांद व दरधा चौसज निवासी मनीष कुमार और दरधा चौसज स्कूल के शौचालय के निकट से शराब बरामदगी के मामले में स्थानीय तस्कर अभय कुमार, वैद्यनाथ साह व राजू कुमार को नामजद किया है। परीक्ष्यमान डीएसपी सह थानाध्यक्ष शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि कांड दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की करवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.