फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- फर्रुखाबाद। दो फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। जिले के 162 केंद्रों पर प्रैक्टिकल आयोजित किए जाएंगे। प्रैक्टिकल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। जनपद के 271 माध्यमिक विद्यालयों में से 162 विद्यालयों में प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व भौतिक विज्ञान में पंजीकृत लगभग 16 हजार छात्र-छात्राएं दो फरवरी से प्रैक्टिकल देंगे। यूपी बोर्ड से लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा एग्जामिनर आकर प्रैक्टिकल लेंगे। इसके साथ जिला स्तर पर भी कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराए जाने के लिए लगभग 262 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रयोगशालाओं में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम से प्रैक्टिकल कराने वाले परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.