हरदोई, फरवरी 28 -- बिलग्राम। बिलग्राम ब्लाक क्षेत्र की अब सभी गोशालाएं डिजिटल सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में आ गई हैं। इनको ब्लॉक स्तर पर बने कंट्रोल रूम में लाइव देखा जा सकता है। बीडीओ नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि बिलग्राम ब्लॉक में कुल 19 गोशालाएं पहले संचालित थीं पर शासन के निर्देश के अनुसार जिन गोशालाओं में 50 से कम गोवंश थे उन्हें बंद कर दिया गया है। उनके गोवंश को दूसरी गोशालाओं में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ-साथ सभी संचालित 12 गोशालाओं में 31 डिजिटल और सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। जो खराब थे उन्हें भी दुरुस्त कर दिया गया है। शुक्रवार को सभी गोशालाओं की समीक्षा भी सीसीटीवी को देखकर की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.