बरेली, अप्रैल 28 -- मीरगंज। पैगानगरी के आशिक अली ने परिजनों की सुरक्षा को गत दिनों मकान के गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया। उनका आरोप है पड़ोस के कुछ लोगों ने विरोध करते हुए कैमरा हटाने को कहा। इंकार करने पर विरोध करने वालों ने उन्हें लाठी डंडों से पीटा। बचाने आईं पत्नी को भी पीटा। कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने डंडा मार कर बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। आशिक अली की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटे अली, खुदाबक्स एवं पुत्तन अली आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...